राजस्थान की राजधानी जयपुर कई वजहों से खास है। इस शहर को पिंक सिटी या फिर गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है । इस शहर की खूबसूरती देखते ही बनती है। यह कई खूबसूरत महल और किले हैं जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। अगर आप भी ऐतिहासिक जगहों को देखने के शौकीन हैं और अगर आप जयपुर जा रहे हैं तो इन तीन किलों को जरूर घूम आएं।
संस्कृति और परंपराओं का देश भारत दुनियाभर में कई वजहों से मशहूर है। यहां हर एक चीज का अपना अलग महत्व है। खानपान से लेकर पहनावे तक, यहां सभी में विविधाताएं देखने को मिलती हैं। इसके अलावा यहां कई ऐसी धरोहरें भी हैं, जिसे देखने देश-दुनिया से लोग भारत आते हैं। राजस्थान भारत का ऐसा ही एक राज्य है, जो अपनी संस्कृति और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं यहां कई ऐसी धरोहरें भी हैं, जिन्हें देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर इन्हीं जगहों में से एक है, जहां हर साल भारी संख्या में लोग घूमने आते हैं। इसे पिंक सिटी या गुलाबी शहर भी कहा जाता है। यहां कई खूबसूरत महल और किले मौजूद हैं, जिन्हें देखना हर किसी की चाहत होती है। अगर आप भी जयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं और ऐतिहासिक जगहों को देखना चाहते हैं, तो यहां मौजूद इन तीन किलों का दीदार करना न भूलें।
अगर आप जयपुर जा रहे हैं, तो आमेर का किला घूमना न भूलें। इसे किले को देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी लोग जयपुर आते हैं। यह एक भव्य किला है, जिसे बलुआ पत्थरों से बनवाया गया है। इस किले को बनवाने की शुरुआत 16वीं शताब्दी के अंत में राजा मान सिंह ने की थी। हालांकि, यह राजा जय सिंह प्रथम के शासन काल बनकर पूरा तैयार हुआ था। इस किले को पूरा होने में 100 साल का समय लग गया था।
पिंक सिटी जयपुर में यूं तो घूमने की कई जगह मौजूद हैं, लेकिन अगर आप कुछ अद्भुत देखना चाहते हैं, तो नाहरगढ़ किला जरूर जाएं। रात के समय इस किले से शहर का नजारा बेहद अद्भुत होता है। रोशनी से नहाया पूरा शहर बेहद खूबसूरत लगता है। हालांकि, इस किले को लेकर कुछ अफवाहें भी हैं। ऐसा माना जाता है कि इस किले पर भूतिया साया है, जिसकी वजह से इसे भूतिया किला भी कहा जाता है।
जयपुर स्थित जयगढ़ किला भी शहर की धरोहरों में से एक है। यह कई मायनों में बेहद खास है। कहा जाता है कि यह किला जयपुर का सबसे मजबूत किला हुआ करता था। 18वीं शताब्दी में बने इस किले में उस समय दुनिया की सबसे बड़ी तोप रखी हुई थी। इस किले का नाम शासक सवाई जय सिंह 2 के नाम पर रखा गया है। इतना ही नहीं ऐसा माना जाता है कि इस एक खजाना छिपा हुआ है, लेकिन आजतक कोई भी उस तक पहुंच नहीं पाया है।
|
A
|
08.04.2025
Aditi Pandey
Readers
57
|
दुबई के क्राउन प्रिंस का भारत दौरा, PM मोदी से मुलाकात और द 
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान जल्द ही भारत का दौरा करेंगे, जहां वे प्रधानमंत् .....
|
A
|
08.04.2025
Aditi Pandey
Readers
54
|
झारखंड में टूरिज्म प्रमोट करने के लिए इन्फ्लूएंसर्स को मिले 
अगर आप सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाते हैं और रील्स बनाना आपका शौक है, तो यह खबर आप .....
|
K
|
04.11.2024
Kajal sah
Readers
622
|
सोलो ट्रिप एवं युवा  
आत्म - खोज, आत्म - महत्व एवं आत्म - विकास के लिए सोलो ट्रिप अर्थात अकेले घूमना .....
|
S
|
13.07.2024
Suman Ghosh
Readers
640
|
Best Cities in Turkey 
Meta-description: If you are planning to visit a foreign country for a holiday .....
|
K
|
01.04.2024
Kajal sah
Readers
699
|
15 साल का अनुभव कोलकाता के साथ.. ❤️ 
भारत जहाँ की खूबसूरती अत्यंत सुंदर और मनमोहक है। जहाँ की प्रकृति अत्यंत आकर्षण .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
473
|
दार्जिलिंग टुरिस्ट पलकेस: कैसे पहुंचे दार्जिलिंग? जानें वहा 
पश्चिम बंगाल के उत्तर पश्चिमी खूबसूरत शहर दार्जिलिंग के सफर पर जाना बेहतर विचार .....
|
R
|
17.01.2024
RIYA RAJAK
Readers
685
|
स्पाइसजेट विमान का लॉक खराब होने के कारण एक घंटा फसा रहा या 
16 जनवरी को मुंबई से बैंगलुरु जा रही स्पाइसजेट विमान मे यात्रा के दौरान दुर्भाग .....
|
K
|
14.12.2023
Kajal sah
Readers
678
|
मनोरंजन के साथ मनोमंजन? 
"यात्रा "हमारे जीवन का सबसे प्रमुख पात्र है। अगर यात्रा स्वयं के पसंद से किया ज .....
|
K
|
24.03.2023
Kajal sah
Readers
434
|
कोलकाता का चिड़ियाघर  
लगभग 13 वर्षों से मैं कोलकाता में रह रही हूँ, जहां की हर प्रकृति, बाग़ - बगीचे म .....
|
|