अपने विचारों को निबंध, कविता, कहानी आदि के रूप में प्रस्तुत करना एक महत्वपूर्ण कला है। बोले गए शब्द अधिक समय तक याद नहीं रहते, लेकिन लिखे हुए शब्द पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ते रहते हैं। अतीत, भूगोल, आत्म - विकास इत्यादि की विभिन्न किताबों से लोग ज्ञान हासिल कर रहे हैं।
हर विधा लिखने का महत्वपूर्ण तरीका है। कविता, कहानी, निबंध, नाटक इत्यादि। आज इस लेख मैं आप सभी के साथ साझा करुंगी कि एक अच्छा और प्रभावशाली निबंध हम कैसे लिख सकते हैं? किन - किन बिन्दुओं पर ध्यान देने की नितांत आवश्यकता हैं?
1.टॉपिक : एक बेहतरीन निबंध के लिए 3 सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है। रचनात्मकता,स्पष्टा एवं सरलता। यह 3 बिंदुओं को शामिल करने के लिए आपको जिस भी टॉपिक पर लिखना है, उस टॉपिक को अच्छे से समझें।कॉलेज से लेकर यूनिवर्सिटी में निबंध के रूप में क्वेश्चन पूछे जाते हैं। ब्लॉक स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। पढ़ाई के लिए या कम्पटीशन के लिए निबंध के लिए सबसे पहले टॉपिक के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर ले।यह स्टेप है बेहतरीन एवं प्रभावशाली निबंध लिखने के लिए टॉपिक के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
2. रिसर्च : भाषण हो या लेखन श्रोता और पाठक तब उसे रूचि से सुनते और पढ़ते हैं, जब उसमें फैक्ट्स, उदाहरण, लघु कहानी इत्यादि मौजूद हो। जिस भी टॉपिक पर आपको निबंध लिखना है, उस टॉपिक के बारे में अच्छे से रिसर्च करें। मान लीजिए आपको मेरे सपनों का भारत पर निबंध लिखना है। टॉपिक को समझने के बाद क्या - क्या आपको महत्वपूर्ण बिंदु शामिल करना है? उन बिंदुओं एक जगह लिखें और उन बिंदुओं पर रिसर्च करें। फैक्ट्स, उदाहरण, शायरी, लघु कथा इत्यादि जरूर शामिल करें।
पाठकों के रूचि एवं निबंध को प्रभावशाली बनाने के लिए यह करना अत्यंत आवश्यक है।
3. स्टार्टिंग :स्टार्टिंग स्टेटमेंट अर्थात इंट्रोडक्शन भाषण हो या लेखन यह प्रभावशाली होना अत्यंत आवश्यक है। श्रोता और पाठक स्टार्टिंग स्टेटमेंट सुनकर या पढ़कर ही अपनी रूचि प्रस्तुत करते हैं।
टॉपिक को समझने के बाद, रिसर्च करने के बाद अब समय है कि स्टार्टिंग स्टेटमेंट को रुचिपूर्ण एवं प्रभावशाली बनाने का। जैसे आप स्टार्टिंग में महत्वपूर्ण फैक्ट, क्वेश्चन, कोट इत्यादि शामिल कर सकतें हैं। पाठकों के मन में जिज्ञासा एवं रोचकता उत्पन्न करने के लिए।
4. संरचना : प्रत्येक विधा ( कहानी, कविता, निबंध, शायरी इत्यादि ) का संरचना होता है। एक बेहतरीन और प्रभावशाली निबंध लिखने के लिए उसके स्ट्रक्चर को जरूर फॉलो करें।
5. टच : अगर आप चाहते हैं कि पाठक आपके निबंध से जुड़े रहें या अगर आपका टॉपिक ऐसा हैं, जिसमें आप पर्सनल टच दे सकते हैं। तब जरूर ही पर्सनल अनुभव को बेहद मजेदार एवं ब्रीफ में एक्सप्लेन करें। यह आपके निबंध को यूनिक बनाता है।
6. भाषा और बार - बार : मौखिक रुप से प्रस्तुत करना हो या लिखना हो भाषा हमेशा सरल के साथ उम्दा होना चाहिए। जो दिल को छू जाएँ। निबंध लिखते समय कोशिश करें कि अत्यंत कठिन भाषा का उपयोग ना करें। सरल, स्पष्ट एवं सुंदर भाषा ( शब्दों ) का चयन करें।
यह बेहद ही जरूरी है कि एक ही पॉइंट को बार - बार रिपीट ना करें। इससे पाठक ऊब जाते हैं।निबंध पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। हर पॉइंट को फ्रेश एवं इनेजिंग के रखें।
8. ग्रामर : किसी भी भाषा में निबंध ( हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू इत्यादि )हर भाषा का अपना व्याकरण है। अगर आप हिंदी या अंग्रेजी में लिख रहें है, तब स्पेलिंग, ग्रामर पर अच्छे से ध्यान दें।जो आपको नहीं आता है, उसे सीखें। अपने माइंड को लर्निंग माइंडसेट बनाएं।
9. निष्कर्ष : मौखिक रुप से प्रेजेंट करना हो या लिखित रूप से उन दोनों में प्रभावशाली एवं उम्दा निष्कर्ष अत्यंत आवश्यक है। निबंध में निष्कर्ष लिखते समय मुख्य बिंदु को 2-3 वाक्य में लिखें या एक पावरफुल एंडलिंग लिखें जो पाठकों को सोचने पर मजबूर कर दें।
यह कुछ महत्वपूर्ण टिप्स है।उपरोक्त टिप्स के अलावा अन्य टिप्स है निबंध के लेंथ पर ध्यान दें, लिखने के बाद ध्यान से अपने निबंध को पढ़ें एवं निरंतर अभ्यास करें और फीडबैक लें। आशा करती हूं कि यह निबंध आपको अच्छा लगा होगा।
धन्यवाद
काजल साह
|
K
|
18.01.2025
Kajal sah
Readers
203
|
दूसरों को सुनना और विशेषज्ञ  
अधिकांश लोग केवल अपने बातों को रखने में इच्छुक होते है लेकिन अन्य लोगों की बात .....
|
K
|
14.01.2025
Kajal sah
Readers
150
|
उन्नति  
किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति तब ही सम्भव है, जब उस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी म .....
|
K
|
05.01.2025
Kajal sah
Readers
421
|
लेखन की कला  
जब हम अपने विचारों को काव्य, निबंध, कहानी इत्यादि के लिखकर प्रस्तुत करते हैं , .....
|
K
|
31.12.2024
Kajal sah
Readers
243
|
शत्रु को मित्र  
संयमित मन सच्चा मित्र की तरह है और असंयमित मन शत्रु की भांति है। संयमित मन ही स .....
|
K
|
30.12.2024
Kajal sah
Readers
227
|
विद्या  
शिक्षा हमारे जीवन का सबसे अनिवार्य हिस्सा है। बिना शिक्षा के जीवन व्यर्थ है। शि .....
|
K
|
30.07.2024
Kajal sah
Readers
521
|
100 साल तक जीना चाहते हो तो.... 
बिना मित्र के जीवन शून्य है। जीवन में सार्थक एवं कुशल मित्र का होना जरुरी है। ल .....
|
K
|
14.08.2024
Kajal sah
Readers
447
|
महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण टिप्स  
खेल जगत से सिनेमा जगत, शिक्षा जगत से राजनीतिक जगत इत्यादि हर क्षेत्र में महिलाए .....
|
K
|
14.12.2024
Kajal sah
Readers
318
|
" हमारा जीवन, हमारा भविष्य " 
समय किसी के लिए भी प्रतीक्षा नहीं करता है। समय सबसे गतिशील एवं बलवान है। सार्थक .....
|
K
|
28.11.2024
Kajal sah
Readers
463
|
पैशन: एक सफल जीवन  
जीवन को सार्थकपूर्ण,हर्षपूर्ण एवं सफलतापूर्ण जीने के लिए अपनी पसंदीदा अर्थात पै .....
|
|