The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


A
12/03/2025 Aditi Pandey Celebration Views 36 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
ग्रेजुएट कॉलेज में आज हिन्दी विभाग के द्वारा होली छूट्टी के पूर्व होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित

होली त्योहार के महत्व बतलाते हुए हिन्दी विभाग अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली हर्षोल्लास का त्योहार है जो व्यक्ति के अंदर अहं, वैमनस्यता और भेदों को समाप्त कर जीवन में एकता समरसता और उमंगों के रंग भरने का कार्य करता है। होलिका दहन के दिन नकारात्मक विचारों अपने अंदर के बुराईयों को जलाने का कार्य होता है, जिससे व्यक्ति का मन स्वच्छ हो जाता है। होली के दिन स्वच्छ मन में रंग भरने के लिए रंग और गुलाल लगाते हुए एक दूसरे को सुखी प्रसन्न रहने की कामना करते हैं। इस दौरान छात्राओं ने होली के गीत गाए तथा अपने विचार भी रखा। अंत में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। विभागाध्यक्ष ने छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ टॉफी प्रदान किया। इस अवसर पर, खुशी मंडल, सोनी कुमारी, पुनम कुमारी, ममता कुमारी, जुली कुमारी, नंदनी सेना, अंजलि कुमारी, रुपा गोराई, अन्नु कुमारी, खुशबू कुमारी, गंगा सिंह, मुस्कान कुमारी, सहित अन्य छात्राएं उपस्थित थी।

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved