The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


A
21/03/2025 Aditi Pandey Health Views 64 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया, मुख्यमंत्री ने लिया हालचाल

झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए विशेष विमान से दिल्ली ले जाया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट स्थित स्टेट हैंगर में उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक, 19 मार्च की रात वित्त मंत्री की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया है। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वित्त मंत्री के इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की खबर के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मची हुई है। झारखंड सरकार के कई मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved