रामनवमी के मौके पर राजधानी के शहरी और ग्रामीण इलाकों में शनिवार से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 12 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 300 दारोगा और 3500 जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने का फैसला लिया है। धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
शहर के 20 थाना क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी रखने का इंतजाम किया गया है। संबंधित थाना प्रभारी को ड्रोन से निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। डोरंडा, मेन रोड, कांके, नगड़ी, रातू, पिठौरिया, बुढ़मू, मांडर और बरियातू जैसे प्रमुख इलाकों में 25 से ज्यादा प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, जहां सुरक्षा के जवान चौकस रहेंगे।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रामनवमी जुलूस के मार्ग और मंदिरों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया और सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखने के आदेश दिए गए।
सीसीटीवी कैमरों के जरिए 400 से ज्यादा स्थानों पर निगरानी रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में अलग से एक टीम तैनात की जाएगी, जो लगातार 24 घंटे निगरानी रखेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित थानों को दी जाएगी।
सुरक्षा के लिहाज से सीआरपीएफ की दो कंपनियों को भी तैनात किया गया है। क्यूआरटी की टीम भी 40 जगहों पर तैयार रखी जाएगी, जो आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करेगी।
इसके अलावा, भड़काऊ गाने बजाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है और धार्मिक जुलूसों में शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी विवादास्पद पोस्ट के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
|
A
|
16.04.2025
Aditi Pandey
Readers
26
|
उर्दू भारत की ही भाषा, इसे किसी एक धर्म से जोड़ कर न बांटे: 
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण बयान में कहा है कि उर्दू भारत की ही भाषा है और इ .....
|
A
|
12.04.2025
Aditi Pandey
Readers
44
|
सेंदरा पर्व, आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर 
जमशेदपुर में 5 मई को सेंदरा पर्व मनाया जाएगा, जो आदिवासी समाज का एक महत्वपूर्ण .....
|
A
|
09.04.2025
Aditi Pandey
Readers
89
|
जमशेदपुर में मंगला पूजा की धूम, आस्था का अनोखा दृश्य देखने  
जमशेदपुर शहर में मंगला पूजा की धूम मची हुई है। इस पूजा में सुहागिन महिलाएं और क .....
|
A
|
05.04.2025
Aditi Pandey
Readers
132
|
रामनवमी को लेकर सीएम हेमन्त सोरेन सख्ती, कहा अफवाह फैलाने व 
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रामनवमी के मद्देनजर राज्य में विधि-व्यवस्था की उच् .....
|
A
|
05.04.2025
Aditi Pandey
Readers
131
|
रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी, नदी घाटों क 
जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर मे .....
|
A
|
03.04.2025
Aditi Pandey
Readers
141
|
चैती छठ पूजा के लिए सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में तैयारियां पूरी 
जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में चैती छठ पूजा की सभी तैयारियां पूरी क .....
|
A
|
01.04.2025
Aditi Pandey
Readers
135
|
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरहुल पर्व पर की पूजा-अर्चना, रा 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर सरना स्थल, सिरमटोली .....
|
A
|
30.03.2025
Aditi Pandey
Readers
178
|
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत में वैष्णो देवी में भक्तों का सैला 
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। .....
|
A
|
30.03.2025
Aditi Pandey
Readers
161
|
"मन की बात" में प्रधानमंत्री मोदी ने चैत्र नवरात्रि और नववर 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में चैत्र नवरात्रि और नववर्ष क .....
|
|