The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


A
26/04/2025 Aditi Pandey Crime Scene Views 23 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
स्वास्थ्य कर्मी ज्योति की हत्या का खुलासा: लिव-इन पार्टनर विजय मोहन सिंह ने की थी हत्या

एमजीएम थाना क्षेत्र के रूहीडीह में स्वास्थ्य कर्मी ज्योति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि ज्योति की हत्या उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले विजय मोहन सिंह ने की थी। विजय मोहन सिंह को शक था कि ज्योति के कुछ और लोगों से भी संबंध हैं। ज्योति काफी देर तक फोन पर दूसरों से बात करती रहती थी। इसके अलावा ज्योति रील बनाकर इंस्टाग्राम पर भी डालती थी। विजय मोहन सिंह ऐसा करने से मन करता था। इस संबंध में दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था। घटना वाले दिन गुस्से में आकर विजय मोहन सिंह ने ही गैंते से ज्योति के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ज्योति को टीएमएच ले जाया गया था। वहां विजय मोहन भी था और वह रो रहा था कि उसकी पत्नी पर किसी ने हमला कर दिया है। विजय मोहन सिंह उसी दिन पत्रकारों से बात करने में कतरा रहा था और अन्य गतिविधियों की वजह से वह पुलिस के शक के दायरे में आ गया था। बाद में ज्योति सिंह को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। विजय मोहन सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि विजय मोहन सिंह की पत्नी की भी पहले मौत हो चुकी थी। ज्योति के पूर्व पति आर्मी में थे। उनकी भी 15 साल पहले मौत हो चुकी थी।

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved