The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


A
24/04/2025 Aditi Pandey Education Views 56 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
झारखंड में स्कूलों का समय बदला, 26 अप्रैल से सुबह की शिफ्ट में होंगी कक्षाएं

झारखंड में भीषण गर्मी के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव का निर्णय लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव नंद किशोर लाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 26 अप्रैल 2025 से सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी स्कूलों में नया समय लागू किया जाएगा। नए निर्देशों के अनुसार, कक्षा केजी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी, जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। इस निर्णय का उद्देश्य बच्चों को तेज गर्मी से राहत देना है। राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को यह आदेश भेज दिया गया है, ताकि समय पर बदलाव लागू किया जा सके। रांची में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में इस विषय पर एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों ने समय परिवर्तन को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। सरकार ने निजी विद्यालयों को भी आरटीई अधिनियम और स्कूल प्रबंधन के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved