The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
05/10/2024 Kajal sah Adventure Views 176 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
बारिश एक...

हर मौसम की अपनी - अपनी खासियत और खूबसूरती होती है। हर मौसम अपने संग खुशियां, विभिन्न प्रकार के फल एवं सब्जियां इत्यादि लेकर आता है। उन सभी मौसमों में बारिश भी एक सुंदर और मनोहक मौसम है। हरी - भरी प्रकृति, ठंडी हवा और मिट्टी की खुशबु मन को प्रसन्न कर देती है। मैं कोलकाता से हूं। कोलकाता की बारिश मुझे बहुत पसंद है। ठंडी - ठंडी हवाओं के साथ तेज़ बारिश। विभिन्न प्रकार के पकवान से लेकर विभिन्न मजेदार कार्य करने का मुझे अवसर प्राप्त होता है। आज इस निबंध मैं आप सभी के साथ यह साझा करूंगी.. कैसे आप भी बारिश के मौसम का आनंद ले सकते है? घर के अंदर और घर के बाहर ( जब बारिश कम हो ) लेकिन अपने सुरक्षा का भी ध्यान रखे। 1. गर्म : वर्षा ऋतू में गर्म पकवान का बहुत महत्व है। गर्म - गर्म पकवान खाने का अलग ही आनंद है। बारिश के दिनों में आप विभिन्न प्रकार के गर्म पकवान का आनंद ले सकते है। जैसे : गर्म - गर्म पकौड़े, गर्म चाय, गर्म कॉफ़ी इत्यादि। एक ऐसा कमरा जहां खिड़की खुली हो.. आप खिड़की के सामने बैठकर.. गर्म - गर्म पकवान का आनंद ले रहे है। अधिकांश लोग कार्य में व्यस्त होने के कारणवश वे अपने साथ समय व्यय नहीं कर पाते है। लेकिन बारिश के दौरान उन्हें समय मिल पाता है.. खुद के साथ समय बिताने का। बारिश की हर बून्द और हल्की - हल्की हवाओं के झोकों से मन प्रसन्न हो जायेगा। इसलिए गर्म पकवान का आनन्द बारिश में जरूर ले। 2. किताबें : जीवन का सच्चा मित्र अच्छी किताबें है। किताबों का अध्ययन हमें प्रतिदिन करना चाहिए। जिससे हमारा ज्ञान, शब्दकोष, भाषा में विकास होता है। लेकिन उन किताबों का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है.. जिसका विषय मनोरंजन है, जिसमें इंटरेस्टिंग कहानियां हो इत्यादि। बारिश की हर बूंदों की आवाज और हल्की - हल्की हवाओं के साथ किताब पढ़ने एक सुंदर और शानदार अनुभव होता है। आप किताबों का अध्ययन प्रतिदिन करें। लेकिन बारिश की दिनों में ऐसे किताबों का चयन करें.. जिससे आपका मन पूर्ण रूप से प्रसन्नित हो जाये। 3. फ़िल्म :बारिश के दिनों में घर पर रहकर अपने सम्पूर्ण परिवार के साथ या किसी करीबी के साथ फ़िल्में या वेब सीरीज देखने का एक अद्भुत आनंद है। आज के डिजिटल युग में हमारे पास विभिन्न सुविधाएं है। लव स्टोरी से लेकर रोमांचक मूवी का चयन आप घर बैठ कर सकते है। और अपने फैमिली मेंबर्स के साथ अच्छे से आनंद ले सकते है बारिश की हर बूंदों, सम्पूर्ण परिवार की खुशियों के साथ एवं गर्म - गर्म पकवान के साथ वर्षा ऋतू को यादगार बना सकते है। 4. एक्स्ट्रा : पढ़ाई या कार्य के साथ एक्स्ट्रा कर्रेंकुलम करना अत्यंत जरुरी है। जिसके माध्यम से हमारा पढ़ाई या कार्यों को ज्यादा उत्पादकता के साथ कर पाते है।जैसे : किसी को पेंटिंग में रूचि है, किसी को लेखन में रूचि है, किसी को नृत्य में रुचि है इत्यादि। अन्य एक्टिविटी के साथ मन और तन दोनों मजबूत होता है। और सक्रियता के साथ कार्य करने में हम सक्षम बन पाते है। बारिश के दिनों में आपका पास समय अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा रहता होगा। उन दिनों आप अन्य एक्टिविटी में ज्यादा समय देने का प्रयास करें। जैसे : अगर आपको कुकिंग में रूचि है तो विभिन्न प्रकार के भोजन बनाये। और गर्म - गर्म और स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले।अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए पेंटिंग करें, बारिश के हर बूंदों का आनंद लेते हुए कविता, कहानियां इत्यादि लिखें। इसे मन को शांति और प्रसन्नता मिलेगी। 5. ऑनलाइन कोर्स : अगर आप बहुत दिनों से सोच रहे थे.. कि अपने स्किल को विकसित करना का। अब देरी मत करें। बारिश में गर्म - गर्म पकवान का आनंद भी ले.. और अपने कौशल को विकसित करें। इंटरनेट के युग में विभिन्न प्रकार के अवसर मौजूद है। आप वर्षा ऋतू का सम्पूर्ण आनंद लेने के लिए विभिन्न प्रकार के कोर्स सीख सकते है। समय और ऊर्जा का सदुपयोग आप अच्छे से कर सकते है। यह कुछ महत्वपूर्ण कार्य है.. जिससे बारिश के दौरान अपने घर में कर सकते है। हल्की बारिश के दौरान बाहर में भी आप कर सकते है। लेकिन बारिश के मौसम में सुरक्षा का ध्यान अच्छे से रखें। # प्रकृति में आनंद : वर्षा प्राकृतिक क्रिया है। कई ऋतुओं के बाद वर्षा ऋतू का आगमन होता है। गर्मियों के बाद वर्षा ऋतू आता है। गर्मियों के बाद इस मौसम का आनंद लोग बहुत लेते है। आप हल्की - हल्की बारिश में स्नान कर सकते है। बारिश में नाचना एक मजेदार अनुभव होता है। आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ बारिश में नाच सकते हैं। # फोटोग्राफी: अगर आपको फोटोग्राफी करना बेहद पसंद है. तब जरूर हल्की बारिश के दौरान अच्छे - अच्छे स्थान का तस्वीर लें। घर ज्यादा दूर ना जाये.. नज़दीकी स्थानों पर जाये। 2. बगीचे : अगर आपके पास बगीचा है तो आप बारिश के बाद बगीचे में काम कर सकते है। पेड़- पाधे का भी ध्यान रखे। आशा करती हूं कि यह निबंध आपको अच्छा लगा होगा और अब वर्षा ऋतू का अच्छे से आनंद लेंगे। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved