A
|
|
अगले महीने कोल्हान में शुरू होगा आदिवासी अस्मिता बचाने का अभियान: चम्पाई सोरेन
|
|
झारखंड के पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में संथाल परगना में शुरू हुआ आदिवासी अस्मिता बचाने का अभियान अप्रैल में कोल्हान में शुरू होगा। पूर्व सीएम द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठियों तथा धर्मांतरण के खिलाफ शुरू किया गया यह अभियान लगातार चर्चा में है।
इस विषय पर आज कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से आए आदिवासी समाज के मानकी-मुंडाओं के साथ पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन की बैठक हुई। इस बैठक के दौरान घुसपैठियों, धर्मांतरण समेत आदिवासी समाज से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों तथा उनसे निपटने की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए चम्पाई सोरेन ने कहा- झारखंड का आदिवासी समाज आज दोतरफा चुनौतियों से घिरा हुआ है। एक तरफ बांग्लादेशी घुसपैठिए भूमिपुत्रों की जमीनों पर कब्ज़ा कर रहे हैं, हमारी बेटियों से शादी कर सामाजिक ताने-बाने को तहस-नहस कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तेजी से बढ़ रहे धर्मांतरण की वजह से सरना आदिवासी समाज का अस्तित्व ही संकट में आ चुका है।
इस सामाजिक संघर्ष को तेज करने का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन करने वालों तथा दूसरे धर्म में शादी करने वालों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए।
उन्होंने बताया कि अगले महीने (अप्रैल 2025) से पोड़ाहाट (प. सिंहभूम) समेत कोल्हान के कई क्षेत्रों में आदिवासी समाज की अस्मिता एवं अस्तित्व की रक्षा हेतु अभियान शुरू होगा।
ज्ञात हो कि पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं धर्मांतरण के खिलाफ संथाल परगना से एक वृहत आंदोलन शुरू किया है।
|
|
Related articles
|
A
|
28.04.2025
Aditi Pandey
Readers
63
|
एक नई पहल, बाल विवाह के खिलाफ पुरोहितों का समर्थन 
बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए देश में नागरिक समाज संगठनों के सबसे बड .....
|
K
|
23.04.2025
Kajal sah
Readers
157
|
प्रतिदिन – प्रतिक्षण  
स्वयं को जानने का सबसे उत्तम माध्यम है एकांत समय।खुद के साथ अकेले समय बिताना को .....
|
K
|
20.04.2025
Kajal sah
Readers
105
|
सिर्फ 7 दिनों में पैसे डबल? 
गति से सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम कौन – सी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज इस तकनी .....
|
A
|
15.04.2025
Aditi Pandey
Readers
95
|
पोषण पखवाड़ा 2025 जागरूकता रथ रवाना 
सरायकेला में पोषण पखवाड़ा 2025 के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया .....
|
A
|
13.04.2025
Aditi Pandey
Readers
128
|
एसएसपी के निर्देश पर जमशेदपुर समेत जिले भर में कांबिंग ऑपरे 
एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर जमशेदपुर समेत जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलि .....
|
A
|
12.04.2025
Aditi Pandey
Readers
154
|
पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 
8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पूर्वी सिंहभूम जिला में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा .....
|
K
|
10.04.2025
Kajal sah
Readers
143
|
अंक नहीं व्यवहार  
हमारा अंक किसी – किसी स्थान पर देखा जाता है,लेकिन व्यवहार घर,समाज ,ऑफिस इत्यादि .....
|
A
|
05.04.2025
Aditi Pandey
Readers
180
|
क्या झारखंड में आंदोलन करना ही एकमात्र उपाय, बोकारो में लाठ 
झारखंड में अगर आपको नौकरी चाहिए, परीक्षा में गड़बड़ी पर आवाज उठानी हो, या फिर न .....
|
A
|
30.03.2025
Aditi Pandey
Readers
180
|
सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वाले हो जाएं सावधान! डीजीपी न 
झारखंड में आगामी एक सप्ताह में तीन प्रमुख पर्वों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तर .....
|
|
|
|
|
WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!
Please tick to get otp in your mail id...!
|
|
|
|