दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत टाटानगर-चांडिल रेलखंड पर चांडिल थाना अंतर्गत मानीकुई के समीप मंगलवार देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे खाई में पलट गया। यह ट्रक टाटा की ओर से आ रहा था और चांडिल की ओर जा रहा था।
ट्रक पलटने के बाद बीच में ही अटक गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। अगर थोड़ा और नीचे गिरता, तो नीचे से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर जा गिरता, जिससे बड़ा रेल हादसा हो सकता था।
सूचना मिलते ही सीकेपी रेल डिवीजन की रेस्क्यू टीम डीआरएम तरुण हुरिया के नेतृत्व में बुधवार सुबह करीब 9 बजे घटनास्थल पर पहुंची और तमाम सावधानियां बरतते हुए करीब 9:55 में ट्रक को निकालने में जुटी और 10:25 में ट्रक को बाहर निकाला।
इस बीच उक्त मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सावधानीपूर्वक कराया गया। डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि इस दुर्घटना में रेलवे को कोई नुकसान नहीं हुआ है। न ही कोई हताहत हुआ है। ट्रक ऑनर को नुकसान पहुंचा है।
रेस्क्यू के दौरान सड़क मार्ग पर थोड़ी देर के लिए आवागमन रोका गया था, मगर अब सबकुछ सामान्य है। बता दें कि उक्त मार्ग पर आए दिन हादसे होते हैं, इसको लेकर डीआरएम ने बताया कि एनएचएआई से बात कर बैरिकेडिंग कराई जाएगी, इसकी तैयारी चल रही है।
|
A
|
03.04.2025
Aditi Pandey
Readers
44
|
राजमहल के गौतम शाॅ मिल में लगी भीषण आग, आसपास के मकान भी प्
राजमहल नगर क्षेत्र के महाजन टोली में स्थित गौतम शाॅ मिल (आरा मिल) में अचानक आग .....
|
A
|
02.04.2025
Aditi Pandey
Readers
54
|
जमशेदपुर में ऑटो और बाइक की टक्कर में तीन की मौत, तीन घायल
जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 6 बजे ऑटो और बाइक की भीषण .....
|
A
|
01.04.2025
Aditi Pandey
Readers
79
|
फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर
जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर एक बड़ा रेल .....
|
A
|
30.03.2025
Aditi Pandey
Readers
103
|
सरायकेला के स्टील कंपनी में लगी भीषण आग, एक घंटे के बाद पहु
सरायकेला जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत बड़ा .....
|
A
|
27.03.2025
Aditi Pandey
Readers
97
|
जमशेदपुर में शराब दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बाजार स्थित देसी एवं अंग्रेजी शराब दु .....
|
A
|
22.03.2025
Aditi Pandey
Readers
97
|
चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में घायल सब-इंस्पेक्टर शहीद
चाईबासा में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल सब-इंस्पेक्टर ने इलाज के दौरान शहीद । यह .....
|
A
|
21.03.2025
Aditi Pandey
Readers
98
|
ओलावृष्टि से कर्रा प्रखंड में भारी नुकसान, कई घरों को नुकसा
खूँटी जिला के कर्रा प्रखंड में बुधवार को अचानक तेज ओलावृष्टि ने जनजीवन को अस्त- .....
|
A
|
19.03.2025
Aditi Pandey
Readers
97
|
सरायकेला में जिला कृषि विभाग कार्यालय में भीषण आग, दमकल की
सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप जिला कृषि विभाग के कार्यालय परिसर में अचानक से .....
|
A
|
16.03.2025
Aditi Pandey
Readers
107
|
रांची-टाटा नेशनल हाईवे 33 पर कोयला लदे हाइवा में भीषण आग
रांची-टाटा नेशनल हाईवे 33 पर एक कोयला लदे हाइवा में अचानक भीषण आग लग गई। घटना द .....
|
|