The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


A
26/04/2025 Aditi Pandey General Views 25 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हुए लोग: हिंद एकता सामाजिक संस्था ने निकाला कैंडल मार्च

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ हिंद एकता सामाजिक संस्था ने कदमा में एक कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में शामिल लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारे लगाए और सैलानियों पर हुए कायराना जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद की। मलकीत होटल से शुरू हुआ यह मार्च कदमा गोलचक्कर में समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लिए हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने केंद्र सरकार से घटना का बदला लेने की मांग की। कदमा गोलचकर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में संस्था के कई सदस्य शामिल हुए, जिनमें रवि राव, अर्चित, प्रदीप कुमार, हरजिंदर सिंह, अनिल कुमार, रमेश, प्रिंस, सतपाल, अनमोल, प्रिंस, मनमीत, यशपाल आदि प्रमुख थे। हिंद एकता सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved