दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को उम्मीद है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में सभी मैच खेलेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि यह तय नहीं है कि वह बतौर कप्तान या विकेटकीपर उपलब्ध होंगे या नहीं। पंत 2022 में कार दुर्घटना में घायल हो गए थे और फिलहाल इसी से उबर रहे हैं। पंत की सर्जरी हुई थी और वह फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
हाल ही में मेजर क्रिकेट लीग में वॉशिंगटन फ्रीडम टीम के मुख्य कोच बने पोंटिंग ने कहा कि पंत दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने को लेकर आशान्वित हैं। पोंटिंग ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर कहा, ऋषभ अपनी वापसी को लेकर आश्वस्त हैं, लेकिन हम सुनिश्चित नहीं हैं कि वह किस क्षमता में उपलब्ध होंगे। वह सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन हम आईपीएल 2024 के पहले मैच से केवल छह सप्ताह दूर हैं। वह विकेटकीपिंग कर पाएंगे या नहीं, इसको लेकर अभी हम कुछ नहीं कह सकते।
उन्होंने कहा, अगर मैं उनसे पूछूंगा तो वह विकेटकीपर के रूप में भी सभी मैच खेलने को तैयार होंगे। वह ऐसे ही हैं और हम भी उनकी वापसी को लेकर उम्मीदों से बंधे हुए हैं। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी और हमारे कप्तान हैं। हमें आईपीएल 2023 में उनकी कमी महसूस हुई थी। उनके साथ एक भयानक दुर्घटना हुई थी और पिछले 12-13 महीनों में उन्होंने बहुत कुछ झेला है। वह जीवित रहने के लिए भाग्यशाली हैं। उन्हें अकेले ही फैसला लेने दें कि उन्हें क्या करना है।
पोंटिंग ने कहा- हमें उम्मीद है। हम उन्हें खेलते हुए देखना चाहते हैं। मुझे नहीं पता कि हम उन्हें सभी मैचों में खेलते हुए देखेंगे या नहीं। अगर वह 10 मैचों में भी खेलते हैं, तो यह हमारे लिए अच्छा होगा। पोंटिंग ने पुष्टि की कि अगर पंत कप्तानी नहीं कर पाते हैं तो डेविड वॉर्नर फिर से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते दिखेंगे। कोच अपनी मौजूदा टीम से खुश हैं, लेकिन स्वीकार किया कि दिल्ली ने पिछले दो साल में खराब प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा, हैरी ब्रूक, मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर अच्छे विदेशी खिलाड़ी हैं। मार्श और डेवी ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करेंगे और ब्रूक हमारे फिनिशर होंगे। एनरिक नॉर्टजे, जे रिचर्डसन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव अच्छे गेंदबाज हैं। हमारे पास आईपीएल 2024 के लिए अच्छी टीम है, लेकिन पिछले दो साल अच्छे नहीं रहे।
|
N
|
22.03.2024
Neelesh Sharma
Readers
141
|
IPL 2024: M S Dhoni की जगह रुतुराज गायकवाड़ होंगे चेन्नई सु 
IPL 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बड़ा फेरबदल हुआ है. इस सीजन म .....
|
R
|
04.03.2024
RIYA RAJAK
Readers
237
|
गंभीर भावनाओं में बह गए..., कोहली-गौतम विवाद की शुरुआत कहां 
विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच ऑन-फील्ड लड़ाई जिसमें गौतम गंभीर भी शामिल थे, .....
|
R
|
19.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
188
|
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में इस स्टार गेंदबाज को दिया ज 
राजकोट टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
130
|
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचीं, पुरुष 
भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को सेलांगोर में हॉन्गकॉन्ग को 3-0 से हराकर बैडमिंट .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
142
|
बीसीसीआई और जय शाह की चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे ईशान किश 
ईशान किशन की रणजी ट्रॉफी से अनुपस्थिति जारी है। झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खे .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
149
|
हार्दिक चोटिल हुए तो कप्तान कौन होगा?, जय शाह ने रोहित को क 
भारत इस वर्ष जून माह में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 विश्व कप में .....
|
R
|
10.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
140
|
कप्तान के लिए बात से नहीं, काम से सम्मान जीतना अहम, धोनी ने 
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में एक हैं। टीम इ .....
|
R
|
09.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
181
|
पाकिस्तान को हराकर छह साल बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, 11 फरव 
अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को खेला जाएगा। भारतीय टीम प .....
|
R
|
09.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
148
|
IND vs ENG: आज हो सकता है भारतीय टीम का एलान, बाकी बचे तीन  
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों .....
|
|