भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को सेलांगोर में हॉन्गकॉन्ग को 3-0 से हराकर बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि पुरुष टीम को जापान से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को चीन को हराकर ग्रुप डब्ल्यू में शीर्ष पर रहने वाली भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल ड्रॉ का फायदा उठाया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने फ्रंट से लीड किया।
चोट के कारण लंबे समय बाद वापसी कर रही सिंधू ने लो सिन यान हैप्पी के खिलाफ मजबूत शुरुआत की, लेकिन दूसरे गेम में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, तीसरे गेम में सिंधू ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया। सिंधू ने पहला मैच 21-7, 16-21, 21-12 से जीता और भारत को बढ़त दिला दी।
इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रही तनीषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी ने येयुंग नगा टिंग और येयुंग पुई लाम की दुनिया की नंबर 18 जोड़ी को 21-10, 21-14 से हराकर भारत को सेमीफाइनल के करीब पहुंचा दिया।
अश्मिता चालिहा ने इसके बाद क्वार्टर फाइनल में येयुंग सुम यी को 21-12, 21-13 से हराया और टीम इंडिया (महिला) की जगह सेमीफाइनल में पक्की कर दी। पदक पक्का करने के बाद अब भारत का सामना शीर्ष वरीय जापान से होगा जिसने अन्य क्वार्टरफाइनल में चीन को 3-2 से हराया।
हालांकि, पुरुषों में भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी। दो बार के पूर्व विश्व चैंपियन केंटो मोमोटा ने तीसरे एकल में किदांबी श्रीकांत को हराकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दोनों टीमें टीम 2-2 से बराबरी पर थीं और सभी की निगाहें दुनिया के दो पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और केंटो मोमोटा के बीच होने वाले तीसरे और अंतिम एकल एकल पर टिकी थीं।
श्रीकांत ने पहला गेम जीतकर बढ़त बनाई। श्रीकांत ने दूसरे गेम में 19-12 की बढ़त बना ली थी, लेकिन मोमोटा ने लगातार आठ अंक जीतकर वापसी की। भारतीय खिलाड़ी एक मैच प्वाइंट बचाने में सफल रहे, लेकिन जापानी खिलाड़ी को एक घंटे 17 मिनट में मैच जीतने से नहीं रोक सके।
|
N
|
22.03.2024
Neelesh Sharma
Readers
141
|
IPL 2024: M S Dhoni की जगह रुतुराज गायकवाड़ होंगे चेन्नई सु 
IPL 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बड़ा फेरबदल हुआ है. इस सीजन म .....
|
R
|
04.03.2024
RIYA RAJAK
Readers
238
|
गंभीर भावनाओं में बह गए..., कोहली-गौतम विवाद की शुरुआत कहां 
विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच ऑन-फील्ड लड़ाई जिसमें गौतम गंभीर भी शामिल थे, .....
|
R
|
19.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
188
|
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में इस स्टार गेंदबाज को दिया ज 
राजकोट टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
142
|
बीसीसीआई और जय शाह की चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे ईशान किश 
ईशान किशन की रणजी ट्रॉफी से अनुपस्थिति जारी है। झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खे .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
149
|
हार्दिक चोटिल हुए तो कप्तान कौन होगा?, जय शाह ने रोहित को क 
भारत इस वर्ष जून माह में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 विश्व कप में .....
|
R
|
10.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
141
|
कप्तान के लिए बात से नहीं, काम से सम्मान जीतना अहम, धोनी ने 
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में एक हैं। टीम इ .....
|
R
|
09.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
181
|
पाकिस्तान को हराकर छह साल बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, 11 फरव 
अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को खेला जाएगा। भारतीय टीम प .....
|
R
|
09.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
148
|
IND vs ENG: आज हो सकता है भारतीय टीम का एलान, बाकी बचे तीन  
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों .....
|
R
|
07.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
140
|
आईपीएल 2024: 14 नहीं तो 10 मैच भी..., रिकी पोंटिंग का ऋषभ प 
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को उम्मीद है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 म .....
|
|