महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में एक हैं। टीम इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले इस कप्तान ने आईपीएल में भी अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है। धोनी की कप्तानी में हर कोई खेलना चाहता है। उन्होंने आईपीएल के आगामी सीजन से पहले कप्तानी को लेकर कई जरूरी बात कही है। धोनी का मानना है कि किसी कप्तान को अपनी बातों से नहीं बल्कि काम से सम्मान हासिल करना चाहिए।
धोनी ने कहा, वफादारी का सम्मान से बहुत कुछ लेना-देना है। जब आप ड्रेसिंग रूम के बारे में बात करते हैं, तो सहयोगी स्टाफ या खिलाड़ी अगर आपका सम्मान नहीं करते हैं तब वफादारी हासिल करना मुश्किल है।" मुंबई में एक कार्यक्रम में धोनी ने कहा, यह असल में इस बारे में है कि आप क्या कर रहे हैं, न कि इस बारे में कि आप क्या बोल रहे हैं। आप वास्तव में कुछ भी नहीं बोल सकते हैं लेकिन आपका आचरण वह सम्मान अर्जित कर सकता है।
धोनी ने कहा कि एक कप्तान के प्रति सम्मान उसके शब्दों से नहीं बल्कि उसके कार्यों से होता है। उन्होंने कहा, मुझे हमेशा लगता था कि (एक कप्तान के रूप में) सम्मान अर्जित करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कुर्सी या रैंक के साथ नहीं आता है। यह आपके आचरण के साथ आता है। कई बार लोग असुरक्षित होते हैं। कभी-कभी भले ही टीम आप पर विश्वास करती हो, तब भी आप पहले व्यक्ति होंगे जो खुद पर विश्वास नहीं करते होंगे।
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने कहा, "संक्षेप में कहें तो सम्मान हासिल करने की कोशिश न करें बल्कि इसे अर्जित करें, क्योंकि यह बहुत स्वाभाविक है। एक बार जब आपमें वह निष्ठा आ जाएगी तो प्रदर्शन भी आपके साथ आएगा।" माही ने कहा कि इसके लिए पहला कदम ड्रेसिंग रूम में प्रत्येक खिलाड़ी की ताकत और कमजोरियों को समझना है।
धोनी ने कहा, कुछ लोगों को दबाव पसंद है और कुछ लोगों को दबाव पसंद नहीं है। व्यक्ति की ताकत और उसकी कमजोरी को समझना महत्वपूर्ण है। एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो आप किसी खिलाड़ी की कमजोरी पर काम करना शुरू कर देंगे, बिना उसे बताए कि यह उसकी कमजोरी है। यह एक खिलाड़ी को आत्मविश्वासी बनाए रखता है और खिलाड़ी को खुद पर संदेह करने से बचाता है। माही ने कहा कि एक कप्तान के रूप में किसी को टीम से सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए चीजों को सरल रखना होगा।
|
N
|
22.03.2024
Neelesh Sharma
Readers
141
|
IPL 2024: M S Dhoni की जगह रुतुराज गायकवाड़ होंगे चेन्नई सु 
IPL 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बड़ा फेरबदल हुआ है. इस सीजन म .....
|
R
|
04.03.2024
RIYA RAJAK
Readers
237
|
गंभीर भावनाओं में बह गए..., कोहली-गौतम विवाद की शुरुआत कहां 
विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच ऑन-फील्ड लड़ाई जिसमें गौतम गंभीर भी शामिल थे, .....
|
R
|
19.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
188
|
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में इस स्टार गेंदबाज को दिया ज 
राजकोट टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज .....
|
R
|
17.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
130
|
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचीं, पुरुष 
भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को सेलांगोर में हॉन्गकॉन्ग को 3-0 से हराकर बैडमिंट .....
|
R
|
16.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
142
|
बीसीसीआई और जय शाह की चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे ईशान किश 
ईशान किशन की रणजी ट्रॉफी से अनुपस्थिति जारी है। झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खे .....
|
R
|
15.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
149
|
हार्दिक चोटिल हुए तो कप्तान कौन होगा?, जय शाह ने रोहित को क 
भारत इस वर्ष जून माह में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 विश्व कप में .....
|
R
|
09.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
181
|
पाकिस्तान को हराकर छह साल बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, 11 फरव 
अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को खेला जाएगा। भारतीय टीम प .....
|
R
|
09.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
148
|
IND vs ENG: आज हो सकता है भारतीय टीम का एलान, बाकी बचे तीन  
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों .....
|
R
|
07.02.2024
RIYA RAJAK
Readers
140
|
आईपीएल 2024: 14 नहीं तो 10 मैच भी..., रिकी पोंटिंग का ऋषभ प 
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को उम्मीद है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 म .....
|
|