K
|
|
कविता : कारखाना
|
|
कविता : कारखाना
यह कारखाना है
पुर्जो का ताना - बाना है
पुर्जे कुछ बड़े हैं
पुर्जे कुछ पतले हैं
पुर्जे कुछ मोटे हैं
मोटे की रगड़ से छोटे कभी जलते हैं
अरे भाई : दुनियाँ के काम यूँ ही चलते हैं।
रगड़ कुछ कम हो
ग्रीज दो, तेल दो
जिंदगानी ड्रामा हैं
चार दिन खेल लो।
मन में नफ़रत हो पर मुँह से राम राम कहो
तीन कौड़ी के आदमी को माई - बाप सलाम कहो।
पुर्जो की ज़िन्दगी भी अभिनय ही अभिनय है।
कारखाना -2
अभी आठ की घंटी बजते
भूखा शिशु सा चीख उठा था
मिल का सायरन
और सड़क पर उसे मनाने
नर्स सरीखी दौड़ पड़ी थी
श्रमिक जनों की पाँत
यंत्रवत, यंत्रवेद से।
इस भीड़ में भाग रहा है अपना कल्लू
वहीं गेट पर बड़े रौब से
घूम रहा है फोरमैन भी
कल्लू की वह सुखी काया
शीश नवाती उसे यन्त्रवत।
आवश्यक है यह अभिवादन
सविनय हो या अभिनय केवल
क्योंकि यन्त्रक्रम से चलता श्रम
गुरुयंत्रो की रगड़ - ज्वाल से
जल जाएँ न यंत्र लघुत्तम
है विनय चाटुता तैल अत्युत्तम।
धन्यवाद
कवि - शेखर जोशी
|
|
Related articles
|
K
|
21.01.2025
Kajal sah
Readers
164
|
1% माइंडसेट  
जीवन केवल संख्याओं का योग नहीं,बल्कि जीवन एक यात्रा है। हर पल को सादगी से जीना .....
|
S
|
22.01.2025
Suman Ghosh
Readers
311
|
Node.js 
Node.js is an open-source, cross-platform JavaScript runtime environment, and l .....
|
S
|
22.01.2025
Suman Ghosh
Readers
404
|
PHP 
PHP is a programming language that was required to develop Facebook, regarded a .....
|
S
|
22.01.2025
Suman Ghosh
Readers
320
|
App Development (iOS| ANDROID| CROSS PLATFORM)  
App Development was started in the year 1983 by Steve Jobs. Since then, it has .....
|
K
|
21.01.2025
Kajal sah
Readers
160
|
कविता:यदि आयेगा डालर  
यहाँ हमारी जन्मभूमि पर यदि आयेगा डालर
तो वह सौदा - सुलुफ बेचकर,
मातृभूमि का .....
|
K
|
12.01.2025
Kajal sah
Readers
222
|
2025 : में ये किताबें जरूर पढ़े। 
अच्छी किताबें हमारे जीवन की सबसे अच्छी मित्र है। किताबों के अध्ययन से हमारा ज्ञ .....
|
K
|
11.01.2025
Kajal sah
Readers
188
|
कविता: कभी - कभी लगता है 
कभी - कभी लगता है
रात के अंधकार में
'हॉल्ट ' हू गोज देयर?' के बाद
दोस्त .....
|
K
|
26.12.2024
Kajal sah
Readers
315
|
अनुपम मार्ग  
अध्यात्म एक ऐसा अनुपम एवं सौंदर्य मार्ग है, जहाँ जाने से मन शांत, बुद्धि एकाग्र .....
|
|
|
|
|
WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!
Please tick to get otp in your mail id...!
|
|
|
|