The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
14/10/2024 Kajal sah Development Views 88 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
बस... 3 माह

देखते - देखते यह साल भी बीतने वाला है। समय सबसे गतिशील है। समय किसी के लिए नहीं रुकता। लेकिन जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करते हैं, और समय को बर्बाद नहीं करते हैं.. वे जीवन के हर ऊँचे मुकाम तक पहुँच सकते है। ऊँचे मुकाम तक पहुँचने के लिए स्वयं में सुधार अर्थात सेल्फ इम्प्रूवमेंट बेहद ही जरुरी है। आज इस निबंध मैं आप सभी के साथ साझा करूँगी.. कैसे आप बचे हुए 3 महीनों में स्वयं में सुधार कैसे ला सकते हैं?अपने जीवन को 3 महीनों में कैसे प्रभावी ढंग से कैसे बदल सकते हैं? अगर आप इन 3 महीनों में स्वयं में बदलाव नहीं लाते हैं.. तो आगे खुद को बदलना अर्थात खुद का बेटर वर्शन नहीं बन सकते हैं। 1. व्यक्तिगत विकास : आप जिस प्रकार के व्यक्ति हैं, वही आपका व्यक्तित्व हैं। व्यक्तित्व के विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण स्टेप को आपको फॉलो करना होगा। # लक्ष्य : लक्ष्य बिना जीवन व्यर्थ है।जीवन को सार्थक, सुंदर और सफल बनाने के लिए स्पष्ट एवं मापनीय लक्ष्य होना बेहद ही अनिवार्य है। सबसे पहले आपको अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा। क्या आप जीवन से चाहते है? क्या आपका उद्देश्य हैं? इत्यादि। लक्ष्य निर्धारित करने के बाद अपने समय को आप सार्थक एवं उपयोगी ढंग से उपयोग कर पाएंगे। 2. अभ्यास : किसी भी कार्य में बेहतरीन बनने के लिए अभ्यास करना अत्यंत जरुरी है। अभ्यास सशक्त एवं सफलता का द्वार है। हम सभी लक्ष्य तो निर्धारित कर लेते हैं लेकिन उस लक्ष्य तक पहुँचने के लिए जिस मेहनत, प्रयत्न की आवश्यकता होती हैं, उसमें चूक जाते हैं। इसलिए अगर आप खुद को 3 माह में बदलना चाहते हैं? अपने जीवन को उपयोगी बनाना चाहते हैं? तब लक्ष्य तक पहुँचने के लिए प्रतिदिन स्माल - स्माल स्टेप्स जरूर ले। और लक्ष्य तक पहुँचने के लिए अपने कदम को हमेशा आगे बढ़ाये। प्रतिदिन अभ्यास करने से आत्मविश्वास, आत्मज्ञान और आत्मविकास में विकास होता है। अगर आपको पेंटिंग करना अच्छा लगता है, नृत्य करना पसंद है इत्यादि... तब उस कार्य को प्रतिदिन करें। नियमित रुप से सार्थक अभ्यास से हम उस कार्य में आगे बढ़ सकते हैं। 3. पढ़ना, आत्म - अनुशासन और ध्यान :ज्ञान मानव जीवन का सबसे श्रेष्ठ उपहार है। विचारों में शक्ति से लेकर अपने विचारों को प्रकट करने के लिए ज्ञान का होना बेहद ही अनिवार्य है। ज्ञान के आभाव में कभी अभाव में जीवन में ऊँचा नहीं उठा जा सकता है। डॉ भीम राव जी अम्बेडकर जी ने भी कहा था - शिक्षा शेरनी की वह दूध है, जो पियेगा वही दहारेगा "। शिक्षा हमारे आत्मविश्वास, ज्ञान, संचार कौशल इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।जिस प्रकार तन की मजबूती के लिए हम भोजन करते है, निद्रा लेते है इत्यादि। ठीक उसी प्रकार मन के विकास के लिए हमें रोज पढ़ना चाहिए। रोज पढ़ने की प्रक्रिया से हमारा मन सशक्त बनता है। मन चंचल है। मन एक स्थान पर केंद्रित नहीं रहता है। उपरोक्त कार्य के दौरान आपका मन बार - बार अन्य स्थान या अन्य कार्यों पर जाने का प्रयास कर सकता है, लेकिन आपको निरंतर अपने मन को नियंत्रित करने का अभ्यास करना है। सुदृढ़ एवं सशक्त चरित्र का निर्माण बारम्बार अभ्यास के माध्यम से ही सम्भव है। ठीक उसी प्रकार जब भी आपका मन अन्य स्थान या अन्य कार्य की ओर अग्रसर होने लगे तो आपको अपने मन को एक स्थान पर केंद्रित करने का अभ्यास करें। चंचल मन को एक समय में एक कार्य में केंद्रित करने के लिए आप प्रतिदिन ध्यान लगाएं अर्थात मैडिटेशन करें। मैडिटेशन एक सशक्त, सुदृढ़ और सुंदर प्रक्रिया है जिसके माध्यम से आप अपने मन को शांत एवं एक समय पर एक कार्य पर केंद्रित कर सकते है। प्रतिदिन मैडिटेशन करने से जीवन से चिंता, अवसाद, तनाव कम होने लगता है और आप शांत और मजबूत मन से मुसीबतों से लड़ पाते हैं। इसलिए ज्ञान अर्जित एवं ध्यान प्रतिदिन करें। उपरोक्त सभी कार्यों को अनुशासन के साथ करें। किसी भी बड़े लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आत्म-अनुशासन बेहद ही जरुरी है। अनुशासन मतलब क्या है? जो कार्य सही है अर्थात जिस कार्य को करने से आपका भावी जीवन अच्छा होगा। और उस कार्य को आप लग्न एवं मेहनत के साथ कर रहे हैं.. आलस्य से लेकर हर बुरी आदतों को त्याग कर सम्पूर्ण डेडिकेशन के साथ कार्य कर रहे हैं.. यह है अनुशासन। प्रेरणा से भी सबसे शक्तिशाली अनुशासन है। जितने भी सफल व्यक्ति हुए है और अभी है। उन्होंने अपने हर महत्वपूर्ण कार्य को अनुशासन के साथ किया। हमारा नकारात्मक पक्ष इसलिए हर बार जीत जाता है, क्योंकि हम अनुशासन के साथ अपने कार्यों को नहीं कर करते हैं। उस नकारात्मक मन को पराजय करने के लिए हम हमें अनुशासन को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। 4. स्वास्थ्य : 2020 आपको तो याद ही होगा? यह वर्ष अधिकांश लोगों के लिए चुनौतियों से परिपूर्ण था। लॉकडाउन से लेकर कर्फ्यू हम सभी ने देखा। आज लगभग 4 साल हो चुका है। ऐसे लगता है ना कल की ही तो बात थी! यह है समय। सबसे गतिशील समय है। समय रहते हैं विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों में अगर हम खुद को सशक्त बना लेते है, तब आने वाला समय हमारे सुंदर एवं सफल हो सकता है। इसलिए अपने समय को बर्बाद ना करें। हर क्षण का उपयोग स्वयं को श्रेष्ठतम बनाने में व्यतीत करें। अगर आपने खुद को 2024 के लास्ट 3 मंथस में बदलना चाहते है, तब अपने तन अर्थात शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करने में ध्यान दें। # स्वस्थ आहार : जैसा खायेगा अन्न वैसा ही होगा हमारा मन। इसलिए संतुलित एवं पौष्टीक आहार का सेवन करें। जैसे - अधिक से अधिक फल खाएं, सब्जियों का सेवन करें, पानी पीये। स्वस्थ एवं संतुलित भोजन के साथ नियमित रूप से व्यायाम करें। स्वस्थ भोजन एवं प्रतिदिन व्यायाम करने से आपका शारीरिक एवं मानसिक दोनों स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। 6. संबंध : सार्थक एवं सकारात्मक रिश्ते जीवन में मिठास एवं खुशियां लाते है। अधिकांश युवा ऐसे संबंध में जुड़ जाते है,जिसका नकारात्मक प्रभाव उनको सहना पड़ता है। जिसकी वजह से वे तनाव, चिंता, अवसाद इत्यादि समस्याओं से परेशान रहते हैं।शक्ल एवं तन से किसी को चाह लेना और कहना मैं उससे प्रेम करता / करती हूं। तब यह व्यर्थ की बाते हैं। सच्चा प्रेम सिर्फ हमारे माता - पिता और वह अलौकिक ईश्वर ही हमसे कर सकते हैं। 3 महीने में अगर आप खुद को बदलना चाहते है? तब अगर आप ऐसे रिश्ते से जुड़े हुए है, जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन में पड़ रहा है.. उस रिश्ते से शीघ्र ही दूर हो जाइये। संगती का असर हमारे जीवन पर व्यापक रुप से पड़ता है। इसलिए 3 मंथस में अच्छे लोगों के साथ संबंध बनाये। संबंध को घनिष्ठ बनाने का प्रयास करें। 7. नेटवर्किंग एवं संचार :आपका मजबूत नेटवर्क ही आपका नेटवर्थ होता है। लोगों से मिले। उनसे बात करें। जितना आपका मजबूत नेटवर्क होगा... आपको विभिन्न अवसर मिल सकता है। मजबूत नेटवर्क बनाने के लिए अपने स्किल से लेकर अपने कम्युनिकेशन स्किल को विकसित करें। जिससे आप विश्वास के साथ अन्य लोगों से बात कर पाएंगे। # क्षमा : आपने जितनी भी गलतियां की है, उन गलतियों को बार - बार याद ना करें। अपने आप को क्षमा करें। सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्य को आरम्भ करें। दूसरों को भी क्षमा करना सीखें। जिससे आपका मन शांत एवं प्रसन्न रहेगा। यह कुछ महत्वपूर्ण कार्य है, जिससे अगर आप अपने जीवन में अपनाते है तब आप खुद को 3 माह में ही बदल सकते हैं। हर कार्य को सम्पूर्ण निष्ठा, ध्यान एवं मेहनत के साथ करें। एक दिन जीत जरूर आपकी होंगी। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved