एकाग्रता सबसे मजबूत शक्ति और माध्यम है किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए। लक्ष्य दीर्घ हो या लघु उसकी प्राप्ति हम तब यह कर पाएंगे ,जब परिश्रम के साथ एकाग्रता हो। मैंने mutebreak.com इस वेबसाइट पर फोकस वृद्धि से संबंधित मैं निबंध लिख चुकी हूँ,जिससे आप पढ़ सकते हैं।लेकिन आज मैं आप सभी के साथ यह साझा करूंगी कि हम ध्यान केंद्रित करने की क्षमता क्यों खो रहे हैं? अधिकांश युवाओं का मन किसी कार्य में स्थिर अर्थात एकाग्र क्यों नहीं हो रहा हैं? यह एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है। चलिए जानने का प्रयास करते हैं।
1. भटकाव: मनुष्य के पास सबसे बड़ी उसकी संपत्ति उसका मन और तन है। प्रसिद्धि कवि एवं संत तुलसीदास जी ने भी तन को खेत और मन को किसान माना है।
सबसे चंचल मन है। मन की चंचलता की वजह से हम महत्वपूर्ण कार्यों में एकाग्रता के साथ कार्य नहीं कर पाते हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने माइंड को फ्री रखें अर्थात नकारात्मक विचार,नकारात्मक लोगों के साथ रहना इत्यादि।इन सभी को शीघ्रता से दूर करें। अनावश्यक चिंता, बातें इत्यादि इन सभी की वजह से मन भटकता है। साकारात्मकता को अपने जीवन में पाएं ।साकारात्मक विचारों में सशक्त शक्ति है,जिससे आप अपने मन पर निरंतर अभ्यास से नियंत्रण हासिल कर पाएंगे।
2. डिजिटल : आज हम सभी आधुनिक युग में जी रहे हैं।जहां आज अनेक कार्य डिजिटल के माध्यम से किया जा रहा है। युवाओं के लिए स्मार्ट फोन सही उपकरण तब ही है ,जब वे इसका सही से उपयोग करें। ऐसे अनेक स्टूडेंट्स हैं,जो महत्वपूर्ण कार्य ( पढ़ाई ,लक्ष्य पर तैयारी इत्यादि) करते समय, मोबाइल का उपयोग करते लगते हैं,जिसकी वजह से वे पढ़ाई नहीं कर करने में चूक जाते हैं ।इसलिए यह अनिवार्य है कि पढ़ाई करते समय या गोल्स को पूर्ण करते समय मोबाइल,सोशल मीडिया इत्यादि का अधिक इस्तेमाल पढ़ाई करते समय न करें ।
3. थकान और कमी: मनुष्य एक प्राणी है।आराम और नींद उसके लिए बेहद जरूरी है। कई बार थकावट की वजह से और नींद की कमी की वजह से एकाग्रता से कार्य हम कार्य नहीं कर पाते हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने मन और तन को स्वस्थ रखें,क्योंकि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन निवास करता है।
4. स्पष्टता: समय से ही हमारा जीवन बना है।अगर हम समय बर्बाद कर रहे हैं यानी हम जीवन बर्बाद कर रहे हैं । समय और ऊर्जा का सदुपयोग तब ही हो सकता है,जब हमारे जीवन में स्पष्ट गोल्स निर्धारित रहे,क्योंकि अगर कोई कार्य हमें महत्वपूर्ण नहीं लगता तो हमारा ध्यान भटकने लगता है।इसलिए यह अनिवार्य है कि जीवन में स्पष्ट और सार्थक लक्ष्य निर्धारित करें,जिससे आप एकाग्र होकर परिश्रम कर पायेंगे।
5. मल्टी और आदतें: मल्टीटास्किंग अर्थात एक समय पर अनेक कार्य करना। यह एक बहुत बड़ा कारण है ध्यान भटकने का। एक साथ बहुत सारे काम करने से हमारा ब्रेन सही तरीके से किसी भी कार्य को पूर्ण करने में चूक सकता है,जिसकी वजह से हमारा ध्यान भटकने लगता है।
अच्छी आदतों को अपनाएं अर्थात ऐसी आदतों को अपनाएं जिससे आप ऊर्जावान और उत्साहवर्धक महसूस कर पाएं।बुरी आदतों से तन और मन दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।इसलिए स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं और जीवन को हर्षपूर्ण बनाएं ।
आशा करती हूं कि यह निबंध आपको अच्छा लगा होगा और अब आप जान पायेंगे कि किन – किन कारणों की वजह से ध्यान हमारा भटकता है।इसलिए ऐसे कार्यों को न करें,जिससे आपका ध्यान भटके।
धन्यवाद
काजल साह
|
K
|
02.03.2025
Kajal sah
Readers
151
|
भौतिक vs शांति  
प्रत्येक मनुष्य अपने जीवन में शांति चाहता है। धन – दौलत लोगों के पास रहने के बा .....
|
K
|
28.02.2025
Kajal sah
Readers
222
|
आलस्य, आराम और बहाने  
आलस्य, आराम और बहाने ये तीनों हमारे जीवन को ध्वंस कर देती है ।अधिकांश लोग कहते .....
|
K
|
11.02.2025
Kajal sah
Readers
375
|
बुद्धि, ज्ञान और विनम्र  
बुद्धि, ज्ञान और विनम्र स्वभाव ये तीनों विपदा के साथी हैं।विनम्र स्वभाव हमारे .....
|
K
|
16.01.2025
Kajal sah
Readers
319
|
त्याग  
सफलता त्याग मांगती है अर्थात उन चीज़ों को हमें त्यागना जरुरी है जो हमारे लक्ष्य .....
|
K
|
09.01.2025
Kajal sah
Readers
391
|
समावेश और कमजोरियां  
सकारात्मक विचारों में अद्भुत एवं अनुपम शक्ति होती है,जो हमें शक्ति प्रदान करती .....
|
K
|
07.01.2025
Kajal sah
Readers
388
|
वाइजली  
आत्मविश्वास, आत्मानुशान एवं कड़ी मेहनत से जीवन में हम जरूर निर्धारित किये हुए लक .....
|
K
|
02.01.2025
Kajal sah
Readers
392
|
अब ये गलतियां नहीं... 
सबसे गतिशील एवं शक्तिशाली समय है। समय किसी का प्रतीक्षा नहीं करता है। हम समय की .....
|
K
|
23.12.2024
Kajal sah
Readers
564
|
संगति  
अच्छी संगति एवं सकारात्मक विचारों से जीवन सफलता की ओर बढ़ता है। अच्छी संगति अर्थ .....
|
K
|
21.12.2024
Kajal sah
Readers
454
|
प्रथम सीढ़ी  
स्वस्थ जीवन ही सफलता का प्रथम सीढ़ी है अर्थात अच्छी आदतें एवं अच्छा व्यवहार स्वस .....
|
|