The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
28/02/2025 Kajal sah Awareness Views 223 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
आलस्य, आराम और बहाने

आलस्य, आराम और बहाने ये तीनों हमारे जीवन को ध्वंस कर देती है ।अधिकांश लोग कहते हैं कि मेरे पास समय नहीं है और अगर मुझे कुछ और घंटे मिल जाते तो,तब मैं बहुत कुछ कर पाता। ऐसे मनुष्य ही जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते हैं,क्योंकि जो व्यक्ति 24 घंटे में कुछ नहीं कर पा रहा हैं,वह अतिरिक्त कुछ घंटे मिलने पर क्या कर सकता है? दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हो या साधारण व्यक्ति सभी के पास 24 घंटे ही है।जो व्यक्ति समय अर्थात अपने प्रत्येक क्षण का सम्मान करता है,वहीं व्यक्ति जीवन में बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर पाता है।मनुष्य जीवन हमें केवल एक बार मिला है,इसलिए जो भी हमारे समय है उसका सदुपयोग करना चाहिए।हमेशा हमें याद रखना चाहिए कि समय ही जीवन है,अगर हम समय बर्बाद कर रहे हैं,तब हम जीवन बर्बाद कर रहे हैं। आज मैं आप सभी के साथ एक महत्वपूर्ण टॉपिक जिसका नाम है " 24 घंटे काफी हैं " इस विषय पर कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को आप सभी के साथ साझा करना चाहती हूं। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनके पास समय नहीं है,लेकिन सच्चाई यह है कि सभी को दिन में समान 24 घंटे मिलते हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है की कोई इन 24 घंटों का बेहतर उपयोग करता है और कोई इसे बर्बाद के देता है। 1. सीमित : अधिकांश लोग यह भूल जाते हैं कि उनके पास समय सीमित है।जीवन क्षणभंगुर है अर्थात् किसी भी क्षण जीवन मिट सकता है।सीमित समय और सीमित ऊर्जा हमारे पास है।सीमित संसाधनों का उपयोग हमें योग्य कार्यों करने में व्यय करना चाहिए व्यर्थ की बातों एवं कार्यों में हमें अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।समय एकमात्र ऐसी चीज़ है ,जो वापस नहीं आती।इसलिए हमें हमेशा समय का सदुपयोग करना चाहिए। 2. प्लान : जितने भी सफल व्यक्ति है,वे अपने 24 घंटों को पूरा प्लान करते हैं अर्थात किस कार्य में कितना समय देना है,कौन सा कार्य कब तक पूरा करना इत्यादि। रात को सोने से पहले अपने अगले दिन का पूरा प्लान करें अर्थात to – do list बनाकर आप अपने समय का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। To – do list के अभाव में समय व्यर्थ के कार्यों में व्यय हो जाता है। 3. प्राथमिकता :ऐसे लोगों की अनेक संख्या है,जो उचित सही कार्य को प्राथमिकता देने से कई बार चूक जाते हैं।24 घंटों का सदुपयोग तब हम अच्छे से कर पाएंगे ,जब हमें यह ज्ञात होगा कि कौन –सा कार्य करना सबसे जरूरी है ,क्योंकि हर कार्य महत्वपूर्ण नहीं होता ,इसलिए उचित प्राथमिकताएं निर्धारित करें। जिस कार्य को पहले करने से आपका लाभ होगा ,उसी को सबसे पहले करें।हम में अधिकांश लोग ऐसे कार्य में पहले समय व्यय कर देते हैं,जो जरूरी अधिक जरूरी नहीं होता और जो सबसे जरूरी कार्य होता है,उसे करने में हम चूक जाते हैं।इसलिए हमें यह समझने की आवश्यकता है कि कौन सा कार्य सबसे जरूरी और कौन –सा कार्य अधिक जरूरी नहीं है। 4. सुबह:सुबह उठना एक बहुत अच्छी आदत है।जल्दी उठने से हमारे पास और के मुकाबले अधिक समय और ऊर्जा रहती है। सुबह की शांति में कार्य करना अधिक उत्पादक होता है । Early bird बने अर्थात जल्दी सोने की आदत डाले ,जिससे आप जल्दी उठ पायेंगे। 5.पहचाने: हम अपने भाग्य के निर्माता हम स्वयं है अर्थात् हमारे जीवन को कोई दूसरा नहीं बदल सकता है।अगर हम सुख में है या दुख में सारी परिस्थितियों के हम स्वयं जिम्मेदार हैं।यह बेहद जरूरी है कि हम कहां – कहां अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।जैसे : सोशल मीडिया ,व्यर्थ की बातचीत में , काम को कल पर टालने में इत्यादि । कारणों को समझना बहुत जरूरी हैं।तब ही हम इन कारणों पर नियंत्रित कर पायेंगे और जीवन में सार्थक कार्यों में समय इन्वेस्ट कर पायेंगे। समय सबसे गतिशील है।समय किसी की भी प्रतिक्षा नहीं करता है।इसलिए प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करें ,क्योंकि जीवन में सफलता उसे ही मिलती है,जो समय का सम्मान करते हैं।

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved