समय सबसे गतिशील एवं शक्तिशाली है। समय किसी की भी प्रतीक्षा नहीं करता है। समय के सदुपयोग से ही हम जीवन में ऊपर उठते हैं अर्थात सफलता की ओर आगे बढ़ते हैं।जीवन सार्थक, शान्तिमय एवं सौंदर्यपूर्ण समय के सदुपयोग से बन सकता है। कुछ माह के बाद नया वर्ष (2025) आने वाला है। 2025 अर्थात नये वर्ष को आप कैसे बेहतर एवं सफल वर्ष कैसे बना सकते हैं? कुछ ऐसे महत्वपूर्ण टिप्स आप सभी के साथ साझा करुँगी, जिससे आप अपना समग्र विकास अर्थात व्यक्तिगत, मानसिक,शारीरिक और पेशेवर रूपों में स्वयं को मजबूत बना पाएंगे।
1. लक्ष्य :समय के सदुपयोग से ही हम जीवन के सार्थक लक्ष्य को पूर्ण कर सकते हैं। लक्ष्य के बिना जीवन व्यर्थ है। 2025 अर्थात नया वर्ष की शुरुआत में छोटे और बड़े लक्ष्यों की एक सूची बनाएं। स्मार्ट गोल्स ( specific, measurable, achievable, relevant and time bound ) निर्धारित करें।स्मार्ट गोल्स के माध्यम से आप शीघ्रता से अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं।2025 को एक सफल एवं यादगार साल बनाने के लिए लक्ष्य जरूर निर्धारित करें। उस लक्ष्य तक पहुँचने के लिए एकाग्रता से कार्य करें।
2. समय : अतीत की गलतियों से सबक लें और उन गलतियों को फिर से दोहराने से बचे। समय के सदुपयोग से ही हम योग्य व्यक्ति बन सकते हैं। इसलिए आपका समय गलत कार्यों, गलत लोगों के बीच एवं गलत आदतों में व्यय ना हो पाए, उसके लिए आपको अपने दिन के लिए रूटीन बनाना होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को सबसे पहले महत्वपूर्ण स्थान दें। जरुरी कार्यों को पहले कर लेने से आप अधिक प्रसन्नता महसूस करेंगे।
3.पॉजिटिव एवं ध्यान : "मनुष्य विचारों से निर्मित प्राणी है, जैसा वह सोचता है वैसा वह बन जाता है"। नये वर्ष को सफल बनाने के लिए नेगेटिविटी से पूर्ण रुप से दूर होने का पूरा प्रयास करें।नेगेटिविटी वह विष है, जिससे मानव समग्र रूप नष्ट हो सकता है। नए साल की शुरुआत में ऐसे हर लोग, हर स्थान, हर ऐसे विचारों से दूर हो रहे, जिसका बुरा प्रभाव आपके जीवन में पड़ सकता है। अपने मन को मजबूत बनाने के लिए हर उन चीज़ों, हर उन व्यक्तियों को चुने जिससे आप एक मजबूत व्यक्ति बन पाएं। पॉजिटिविटी को जीवन में आत्मसात करके आप एक खुशहाल, शांतिपूर्ण एवं ऊर्जापूर्ण जीवन जी सकते हैं।
जिस प्रकार मन की मजबूती के लिए अच्छी - अच्छी किताबें पढ़ना, अच्छे लोगों के साथ रहना, अच्छे कार्य करना जरुरी हैं। ठीक उसी प्रकार शारीरिक रूप से मजबूत बनने के लिए नियमित रुप से व्यायाम करें, स्वस्थ आहार ग्रहण करें। एक सशक्त एवं विकसित भारत बनाने के लिए ऐसे युवा चाहिए.. जो मानसिक, शारीरिक एवं अध्यात्मिक रुप सशक्त हो।मेरी युवाओं से अपील है कि वे अपने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाएं। अच्छी सेहत से हम अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे और अच्छे से काम कर पाएंगे।
4. आदतें:बुरी आदतों से जीवन ध्वन्श हो जाता है और अच्छी आदतों से जीवन सुखद एवं सफल हो सकता है। नए साल की शुरुआत में अच्छी आदतों को विकसित करें। जिससे आपका जीवन बेहतर बन पाएं। कुछ महत्वपूर्ण अच्छी आदतें हैं, जिससे आप नए साल में अपने जीवन की नई शुरुआत में अपना सकते हैं और जीवन को सफल बना सकते हैं।
आदते हैं - सुबह जल्दी उठे, अच्छी एवं सार्थक किताबें पढ़ें,मैडिटेशन करें इत्यादि। इन सभी के आदतों के माध्यम से आप स्वयं को बेहतर बन सकते है।
5. सीखने : सीखना जीवन पर्यन्त क्रिया है।नए - नए विषय को सीखने से हमारा माइंड विकसित होता है।ज्ञान हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इस पूंजी को अर्जित करने के लिए नियमित रूप से नए - नए ज्ञान हासिल करें। यूट्यूब, इंटरनेट इत्यादि के माध्यम से आप आसानी से एवं निशुल्क रूप में विभिन्न ज्ञान, कौशल सीख सकते हैं।
6. गलतियां: असफलता एक चुनौती है, उसे स्वीकार करो।असफलताओं से सीखें और अपने जीवन में आगे बढ़े। पिछली गलतियों का गहराई से विश्लेषण करें और उन्हें सुधारने की कोशिश करें। असफलता को सबक के रूप में देखें। हर असफलता हमें बड़ी सीख देती है। इसलिए असफलता से सीखें और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से कार्य करें।
यह कुछ महत्वपूर्ण टिप्स हैं। जिससे अपनाकर आने वाले साल को आप सफल बना सकते हैं। उपरोक्त टिप्स के अलावा हैं : प्रकृति एवं अध्यात्मिक स्थानों पर समय व्यतीत करें, सोशल मीडिया पर कम समय बिताएं एवं धैर्य बनाएं रखें। एक दिन जरूर आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे।
धन्यवाद
काजल साह
|
K
|
18.04.2025
Kajal sah
Readers
46
|
हालात बदलने की शक्ति  
हालात बदलने की शक्ति मनुष्य स्वयं कर सकता है अर्थात् मनुष्य अपने भाग्य का निर्म .....
|
K
|
15.04.2025
Kajal sah
Readers
54
|
संयम, संतुलित एवं सफलता  
शांत एवं संतुलित मन से किसी कार्य को करने से परिणाम अच्छा होता है।शिक्षा,खेल .....
|
K
|
14.04.2025
Kajal sah
Readers
180
|
अवसर, उन्नति एवं लक्ष्य  
अवसर, उन्नति एवं लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अच्छे लोगों के साथ नेटवर्क होना बेहद .....
|
A
|
12.04.2025
Aditi Pandey
Readers
91
|
प्रदेश भाजपा कार्यालय में सांगठनिक कार्यशाला की हुई शुरूवात 
झारखंड भाजपा के राँची के हरमू रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में आज एक दिवसीय सांगठ .....
|
K
|
09.04.2025
Kajal sah
Readers
120
|
आशावादी एवं शिक्षा 
आशावादी विचारों से आशावादी जीवन का निर्माण होता है. इसलिए निराशा से दूर और आशाव .....
|
A
|
08.04.2025
Aditi Pandey
Readers
131
|
राजगीर से दो नई स्पेशल ट्रेनें, माता वैष्णो देवी और ऋषिकेश  
यात्रियों के लिए खुशखबरी! राजगीर से अब माता वैष्णो देवी और ऋषिकेश के लिए सीधी ट .....
|
K
|
06.04.2025
Kajal sah
Readers
268
|
अतीत – वर्तमान  
अतीत अर्थात बीता हुआ समय। जो समय बीत जाता है,वह समय पुन: वापस नहीं आएगा।यही कार .....
|
K
|
29.03.2025
Kajal sah
Readers
221
|
जर्नल एवं खामोश 
प्रतिदिन जर्नल लिखने से मन एवं हृदय दोनों को शांति मिलता है, इसीलिए प्रतिदिन जर .....
|
K
|
27.03.2025
Kajal sah
Readers
270
|
खोना एवं बदले 
कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है अर्थात् किसी भी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उ .....
|
|