The Latest | India | [email protected]

57 subscriber(s)


K
13/02/2025 Kajal sah Development Views 217 Comments 0 Analytics Video English DMCA Add Favorite Copy Link
मेहनत,जुनून और निरंतरता

मेहनत,जुनून और निरंतर प्रयास ये तीनों सफलता के मुख्य स्तंभ है ।अधिकांश लोग जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, सफल होना चाहते हैं, लेकिन उस सफलता तक पहुंचने के लिए जिस कार्य को नितांत करने की आवश्यकता है, उस कार्य को करने से चूक जाते हैं । ऐसे भी लोग है,जिनके सपने बड़े हैं लेकिन वे अपने लेजिनस अर्थात आलस्य की वजह से उस सपने को पूर्ण करने के लिए कार्य नहीं कर कर रहे हैं। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं,तो मैं आप सभी के साथ कुछ और प्रभावशाली महत्वपूर्ण टिप्स साझा करूंगी। 1. क्यों: कुछ लोग इसलिए जीवन में सफल हो पाते हैं,क्योंकि उनके जीवन में उनका why स्पष्ट रहता है। पढ़ाई हो या किसी करियर में आगे बढ़ना,जब तक जीवन में why अर्थात क्यों करना है ।जब तक यह स्पष्ट नहीं होगा ,तब तक आलस्य, बहाना और काम को कल पर टालने की आदत हमारे अंदर समाहित रहेगी। आलस्य सबसे घातक शत्रु है,जो हमारे आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति, आत्मबल एवं बुद्धि इत्यादि सभी को नष्ट कर सकता है। अगर आप अपने लक्ष्य को लेकर उत्साहित नहीं हैं,तो आलस्य आना स्वाभाविक है। इसलिए ये अनिवार्य है कि आप सबसे पहले अपने जीवन में why clear रखें अर्थात आप क्यों करना चाहते हैं। Why clear हो जाने के बाद खुद को बार - बार याद दिलाएं,अपने लक्ष्य के बारे में और स्पष्टता और सहजता से प्रतिदिन एक्शन ले। 2. लगाएं: सबसे चंचल मनुष्य का मन है।इसलिए स्वामी विवेकानंद जी ने भी कहा था कि स्थिर मन हमारा सबसे बड़ा मित्र है और अस्थिर मन हमारा सबसे बड़ा शत्रु है। चंचल और अस्थिर मन की वजह से हम एकाग्रता से अपने लक्ष्य के लिए कार्य नहीं कर पाते हैं।इसलिए यह आवश्यक है कि आप एक विजन बोर्ड में लक्ष्य को लिखकर उन स्थानों पर लगाएं,जहां आपकी नजर वहां - वहां बार पड़ती है। बड़े लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रतिदिन स्मॉल - स्मॉल गोल्स निर्धारित करें,क्योंकि कई बार यह होता है कि बड़ा कार्य देखकर हम काम को टालने लगते हैं और वह कल कभी आता है। स्मॉल और ईजी कार्य को जब आप पूर्ण कर लेते हैं,तब आपको मोटिवेशन और उत्साह मिलता है। विजन बोर्ड का उपयोग करें और प्रतिदिन उस कार्य को पूर्ण करने के लिए small action जरूर ले। 3." 5" मिनट रूल: समय सबसे गतिशील है। समय का सदुपयोग से हम योग्य व्यक्ति एवं सफल व्यक्ति बन सकते हैं। किसी महान व्यक्ति ने कहा था कि जीवन क्या है? समय ही जीवन है।इसलिए हर क्षण का उपयोग हमें उचित एवं प्रभावशाली रूप से करना चाहिए। जब भी आपको कोई काम करने का मन ना करें,तब उस काम की अवधि को सबसे पहले 5 मिनट के रूप में निर्धारित करके करें। जब आप शुरुआत कर देंगे ,तो काम आपको अच्छा लगने लगेगा।साथ ही साथ यह भी सोचे कि अगर इस कार्य को नहीं करते है तो क्या - क्या भविष्य में दुष्परिणाम हो सकता है । यह डर आपको प्रेरित करेगा,आपको अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए। उदाहरण: अगर आपको वर्कआउट करना है ,तो खुद से कहें , " सिर्फ 5 मिनट ही एक्सरसाइज करूंगा"। सबसे जरूर है शुरुआत करना। किसी भी कार्य को आरंभ करना अत्यंत आवश्यक। इसलिए आरंभ जरूर करें। 4. नो: अपने आपको हमेशा व्यस्त रखें, अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए।व्यस्त रहना और अस्त - व्यस्त दोनों में अंतर है। अपने आपको ऐसे कार्य में व्यस्त रखें ,अपने लक्ष्य की प्राप्ति में। (No zero days अर्थात कोई दिन खाली न जाएं) atomic habit इस बुक में लेखक ने कहा है कि प्रतिदिन 1% ही लेकिन खुद को रोज बदले।कहते है ना कि बूंद - बूंद से सागर का निर्माण होता है। ठीक उसी 1% ही लेकिन खुद पर रोज कार्य करें। मान लीजिए अगर आपने पूरे दिन कुछ नहीं किया,तो सोने से पहले 10 मिनट पढ़ाई करें या 1 पेज जरूर लिखें। 5. मैच्योर: खुद की जिम्मेदारी खुद ले।अपनी गलतियों का दोष किसी अन्य व्यक्ति को ना दें। साथ ही साथ ऐसी संगति के साथ निभाएं जो आपको सही दिशा प्रदान करें, जिनके अंदर जुनून हो आगे बढ़ने का और ऐसी संगति से दूर रहें ,जिससे आपको नकारात्मक ऊर्जा मिले।जब जिम्मेरियां का निर्वाह जब आप खुद लेते हैं,तब ही आप आगे बढ़ सकते हैं। 6. पेन और pleasure: यह दोनों शब्द की शुरुआत p से होती है । हमेशा याद रखिए अगर वर्तमान में पेन अर्थात आप जितना आज संघर्ष कीजियेगा,अपने अपने सपनों के लिए मेहनत कीजियेगा,उतना आपको भविष्य में pleasure की प्राप्ति होगी। सोचिए अगर आप आज आलसी बने रहे,तो आपको क्या नुकसान होगा? अगर आप मेहनत करेंगे,तो आपको क्या लाभ होगा? यह कुछ महत्वपूर्ण टिप्स है ,जिससे अपनाकर आप अपने आलस्य को दूर कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। उपरोक्त टिप्स के अलावा अन्य टिप्स हैं: अपना माहौल पर ध्यान दे,सही आदतों को अपनाएं ,लक्ष्य पूर्ण होने के बाद खुद को पुरस्कृत इत्यादि। आशा करती हूं कि यह निबंध आपको अच्छा लगा होगा। धन्यवाद काजल साह

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved