मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में परिवर्तन करने पर सहमति बन गई है। डिजाइन में परिवर्तन करने से मानगो चौक से पायल सिनेमा तक फ्लाईओवर के भाग को उपयोगी बनाया जा सकेगा। यहां के निवासियों-व्यवसायियों को भी कठिनाई नहीं होगी। यह सहमति विधायक सरयू राय, फ्लाईओवर निर्माता कंपनी के मुख्य डिजाइन प्रभारी संजय भार्गव और पथ निर्णाण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय के बीच हुई बैठक में बनी। बैठक शुक्रवार की रात विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय पर हुई और शनिवार की सुबह इन सभी ने क्षेत्र का भ्रमण किया। निर्माता कंपनी के मुख्य डिजाइनर संजय भार्गव इस हेतु विशेष रुप से अहमदाबाद से जमशेदपुर शुक्रवार की शाम आए, पूर्व में बने डिजाइन पर पुर्नविचार किया और शनिवार की सुबह क्षेत्र भ्रमण कर फ्लाईओवर निर्माण की प्रगति और इसके डिजाइन में प्रस्तावित परिवर्तन का जायजा लिया।
विधायक सरयू राय ने बताया कि मानगो चौक से पायल सिनेमा की ओर जाने वाला फ्लाईओवर पूर्व की डिजाइन में प्रावधान था कि फ्लाईओवर का यह भाग एकतरफा (वन लेन का) होगा। अर्थात, साकची की ओर से आने वाला यातायात फ्लाईओवर के इस भाग से पायल सिनेमा की ओर केवल उतरेगा। शनिवार की बैठक में निर्णय हुआ कि फ्लाईओवर के इस भाग को भी दोतरफा (टू लेन) बनाया जाए ताकि इस पर से होकर यातायात पायल सिनेमा तक आए और पायल सिनेमा से इससे होकर यातायात आगे जाए भी। इसके लिए सड़क के किनारे वन विभाग की जमीन को लेने का प्रस्ताव रखा गया।
श्री राय ने बताया कि पायल सिनेमा के पास, जहां फ्लाईओवर खत्म होगा, वहां एक गोल चक्कर बनाया जाएगा ताकि फ्लाईओवर के इस भाग से होकर आने-जाने वाले यातायात को मुड़ कर यू टर्न लेने की सुविधा हो। टू लेन फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाई जाएगी। पुल के नीचे के भाग को वाहन पड़ाव के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विधायक सरयू राय ने मानगो चौक से पायल सिनेमा के बीच के व्यवसायियों और निवासियों से मिले सुझाव के आधार पर यह परिवर्तन फ्लाईओवर के डिजाइन में कराया। उन्होंने इसकी सूचना व्यवसायियों और निवासियों को दे दी कि उनकी मांग मान ली गई है। इसके बाद दो दिन से रुका हुआ फ्लाईओवर पायलिंग का काम शुरु होने का रास्ता खुल गया। फ्लाईओवर के इस भाग के निर्माण में दो दिन से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया और फ्लाईओवर की पायलिंग का रुका हुआ काम फिर से आरंभ करने का निर्देश दे दिया गया।
श्री राय ने फ्लाईओवर निर्माता कंपनी के मुख्य डिजाइनर संजय भार्गव और पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय के साथ हाथी घोड़ा मंदिर, साकची से लेकर शमशान घाट, भुईंयाडीह तक का दौरा किया। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि एक फ्लाईओवर टिमकेन गोल चक्कर के ऊपर से इस रास्ते पर भी बनाया जाए ताकि रांची से डोबो होकर और अन्य स्थानों से सरायकेला होकर टाटा स्टील फैक्ट्री में जाने वाले और फैक्ट्री से निकलने वाले भारी वाहनों को इस फ्लाईओवर से होकर गुजारा जाए ताकि टिमकेन गोलचक्कर के पास यातायात की समस्या नहीं हो और इसके कारण मानगो पुल के जाम होने की स्थिति न पैदा हो। मुख्य डिजाइनर संजय भार्गव इस पर सहमत हुए और हाथी-घोड़ा चौक, साकची से श्मशान घाट, भुईंयाडीह तक एक फ्लाईओवर बनाने के लिए डिजाइन तैयार करने का निर्देश अपने अधीनस्थ अभियंताओं को दिया।
श्री राय ने कहा कि मानगो फ्लाईओवर को अधिक उपयोगी बनाने के लिए आज लिया गया यह निर्णय यातायात जाम को दूर करने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। मानगो चौक-पायल सिनेमा फ्लाईओवर को दोतरफा (टू लेन) बनाना और टिमकेन गोल चक्कर के ऊपर से एक अतिरिक्त फ्लाईओवर का निर्माण करने पर बनी सहमति निर्माणाधीन मानगो फ्लाईओवर को उपयोगी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
|
K
|
18.04.2025
Kajal sah
Readers
60
|
हालात बदलने की शक्ति  
हालात बदलने की शक्ति मनुष्य स्वयं कर सकता है अर्थात् मनुष्य अपने भाग्य का निर्म .....
|
K
|
15.04.2025
Kajal sah
Readers
66
|
संयम, संतुलित एवं सफलता  
शांत एवं संतुलित मन से किसी कार्य को करने से परिणाम अच्छा होता है।शिक्षा,खेल .....
|
K
|
14.04.2025
Kajal sah
Readers
194
|
अवसर, उन्नति एवं लक्ष्य  
अवसर, उन्नति एवं लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अच्छे लोगों के साथ नेटवर्क होना बेहद .....
|
A
|
12.04.2025
Aditi Pandey
Readers
100
|
प्रदेश भाजपा कार्यालय में सांगठनिक कार्यशाला की हुई शुरूवात 
झारखंड भाजपा के राँची के हरमू रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में आज एक दिवसीय सांगठ .....
|
K
|
09.04.2025
Kajal sah
Readers
131
|
आशावादी एवं शिक्षा 
आशावादी विचारों से आशावादी जीवन का निर्माण होता है. इसलिए निराशा से दूर और आशाव .....
|
A
|
08.04.2025
Aditi Pandey
Readers
143
|
राजगीर से दो नई स्पेशल ट्रेनें, माता वैष्णो देवी और ऋषिकेश  
यात्रियों के लिए खुशखबरी! राजगीर से अब माता वैष्णो देवी और ऋषिकेश के लिए सीधी ट .....
|
K
|
06.04.2025
Kajal sah
Readers
281
|
अतीत – वर्तमान  
अतीत अर्थात बीता हुआ समय। जो समय बीत जाता है,वह समय पुन: वापस नहीं आएगा।यही कार .....
|
K
|
29.03.2025
Kajal sah
Readers
228
|
जर्नल एवं खामोश 
प्रतिदिन जर्नल लिखने से मन एवं हृदय दोनों को शांति मिलता है, इसीलिए प्रतिदिन जर .....
|
K
|
27.03.2025
Kajal sah
Readers
277
|
खोना एवं बदले 
कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है अर्थात् किसी भी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उ .....
|
|