The Social Bharat | | [email protected]

1 subscriber(s)


A
12/03/2025 Aditi Pandey Development Views 20 Comments 0 Analytics Video Hindi DMCA Add Favorite Copy Link
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक: 31 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़ी 31 अहम प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई। इनमें बिजली आपूर्ति, किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज, और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं। मुख्य फैसले: 1. बिजली आपूर्ति: जनजातीय और आदिवासी क्षेत्रों में ऑन-ग्रिड और ऑफ-ग्रिड बिजली आपूर्ति के लिए 55.9 करोड़ रुपये की मंजूरी। 2. कोल्ड स्टोरेज: रांची में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिए 11.65 करोड़ रुपये की स्वीकृति, जिससे किसानों को भंडारण की सुविधा मिलेगी। 3. न्यायिक सुधार: उच्च न्यायालय के आदेश के तहत तीन कर्मियों की सेवा नियमित, और अपर न्याययुक्त के न्यायालय को विशेष न्यायालय का दर्जा। 4. स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार: मेडिकल कॉलेज में तीन वर्षों की आवश्यक सेवा नियमावली में संशोधन और अस्पतालों में नई सुविधाओं की मंजूरी। 5. सार्वजनिक योजनाएं: झारखंड पुलिस भर्ती नियमावली और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नई रणनीतियों की स्वीकृति। 6. आपदा प्रबंधन: आंधी-तूफान और लू को आपदा की श्रेणी में शामिल किया गया, जिससे प्रभावितों को सरकारी सहायता मिलेगी। इस बैठक में 31 प्रस्तावों के माध्यम से राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए, जिनसे न सिर्फ सरकारी सेवाओं में सुधार होगा बल्कि राज्य की आर्थितक और सामाजिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।

Related articles

 WhatsApp no. else use your mail id to get the otp...!    Please tick to get otp in your mail id...!
 





© mutebreak.com | All Rights Reserved